फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चा चोर गैंग की सरगना व साथी को तीन साल की सजा

Wed, 19 Jul 2023 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (आवश्यक वस्तु अधिनियम) ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश कुमार ने तालबेहट अस्पताल में बच्चा चोर गैंग की सरगना व उसके साथी को तीन साल की सजा सुनाई। इसके अलावा दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
शासकीय अधिवक्ता कृष्ण बिहारी ने बताया कि तालबेहट पुलिस ने अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाले गिरोह की सरगना गड्डन उर्फ नसरीन बानो निवासी थाना सेवड़ा जिला दतिया व उसके दो साथी झांसी निवासी संजय चौबे एवं अमित राय पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। विवेचना के दौरान आरोपी संजय चौबे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दो अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। गवाहों व साक्ष्यों को देखते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों ही अभियुक्तों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाया। इसके अलावा दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोष सिद्ध होते ही सरगना हो गई थी बेहोश
शुक्रवार को न्यायालय ने इस प्रकरण में दोष सिद्ध किया था। दोष सिद्ध होते ही अचानक ही बच्चा चोर गिरोह की सरगना गड्डन बेहोश हो गई थी। जिससे उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें