जिले में कोरोना संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों कोरोना पाजीटिव निकले चिकित्सक के पिता भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। पिता भी चिकित्सक रहे हैं। इसके अलावा ग्राम धौर्रा में भी एक कोरोना पाजीटिव मरीज निकला है। एक अन्य पाजीटिव मरीज की दो बहनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कोरोना की जो स्थिति पाई गई है। उसके अनुसार अधिकांश संक्रमित मरीजों के परिजन ही संक्रमित पाए गए हैं। चार परिवार ऐसे पाए गए हैं, जहां संक्रमित मरीज कुल मरीजों के आधे हैं। अब तक जिले में कोरोना के 39 मरीज हो गए हैं।