फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा आज आएंगे ललितपुर

Sat, 01 Apr 2023 12:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पर्यटन विकास को लेकर आज मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह तालबेहट, देवगढ़ और दूधई में पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे। मुख्य सचिव के पर्यटन क्षेत्रों तक जाने को लेकर जनपद में पर्यटन विकास होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा शनिवार को दोपहर 1.30 बजे तालबेहट पहुंचेंगे और यहां पर्यटक स्थलों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे वह माताटीला निरीक्षण गृह पहुंचेंगे।
दोपहर तीन बजे वह कल्यानपुरा गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेगें। शाम चार बजे वह देवगढ़ के लिए निकलेगें और शाम 4.45 बजे देवगढ़ पहुंचकर पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे। शाम छह बजे वह दूधई में मंदिर समूह का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कस्बा बार में स्थित चंदन वन का निरीक्षण करते हुए झांसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्य सचिव के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन


पर्यटन विकास को रफ्तार मिलने की संभावना
विध्यांचल पर्वत शृंखलाओं की तलहटी में बसे जनपद में कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं। इसके साथ यहां पर प्राचीन मंदिर, किले, वन क्षेत्र, बांध जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्र हैं। शासन ने प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति लागू की है। जिसके तहत पर्यटन क्षेत्रों को चिह्नित कर उनका विकास करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। अब मुख्य सचिव के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करने को लेकर जनपद में पर्यटन विकास को रफ्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें