फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल, एक से 12 तक के बच्चे ले सकेंगे शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां एक मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल खुलेगा। जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। प्रस्तावित विद्यालय में एक से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। करीब 1500 बच्चे अध्ययन कर सकेंगे।
प्रस्तावित विद्यालय में आईसीटी लैब, साइंस लैब, खेल मैदान, कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। कक्षा 11-12 के लिए विज्ञान, कला, वाणिज्य विषयों की अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी। बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास बनेंगे। अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक जखौरा के ग्राम रोंडा में करीब आठ एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है और प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खेल मैदान के साथ बनेंगे 30 कक्ष :
मॉडल विद्यालय में 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक परिवेश में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए करीब तीस कक्ष निर्मित होंगे। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनकी प्रतिभा निखारने के लिए यहां खेल मैदान निर्मित होगा।

मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए जमीन चिह्नित की गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें