फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी देकर दुकानें बंद कराई

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लॉकडाउन अवधि में देहरे मंदिर के पास इलैक्ट्रीकल्स एवं मोबाइल की दुकान खुली पाए जाने पर कार्रवाई के लिए चेतावनी दी। लॉकडाउन के बाद भी कुछ दुकानदार दुकान खोलने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं, जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन कराने का संकट उत्पन्न हो रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पाया कि लेंडिया आजादपुरा में यूवी मोबाइल एवं इलेक्ट्रीकल्स देहरे मंदिर के पास खुली है। खुली दुकानों को बंद कराया और पुनः दुकान खुली पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद करीम नगर तिराहा आजादपुरा एवं गोविंद सागर डेम के पास सिंचाई विभाग के गेट के निकट शहर में आने व जाने वालों की जांच की गयी। कई अनाधिकृत लोगों को घर वापस किया गया एवं मास्क पहनने की हिदायत दी गयी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में कम्युनिटी किचेन में खाने वालों को निःशुल्क मास्क वितरित किए। कम्युनिटी किचेन में काम करने वाले/खाने बनाने वाले/वेटरों को भी निःशुल्क मास्क वितरित किये गए। चंडी मंदिर के पास एक सैलून की दुकान खुली पाई गई, जिसे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें