संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी है। सोमवार को मतदान के बीच गर्मी से लोगों की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी व पीएचसी को पूरे दिन खोलने का निर्णय लिया है। शाम पांच बजे के बाद ही अस्पताल बंद किए जाएंगे।
सोमवार को होने वाले चुनाव को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पूरे दिन खोला जाएगा। सभी कर्मचारी निर्धारित समय अनुसार सेवाएं देंगे। सीएमओ ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। मतदान समाप्ति के साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाएंगे।
-
यह है स्वास्थ्य इकाइयों की स्थिति
- जिला अस्पताल - एक
- जिला महिला अस्पताल - एक
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - छह
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 23
- नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- 02