फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विशेषज्ञों की कमी से रेफरल सेंटर बने सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से मरीज की थोड़ी भी हालत गंभीर होने पर सीधे रेफर किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक प्रतिदिन 40 से 50 मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी छह ब्लाॅक मुख्यालयों पर सीएचसी संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक पर पांच-पांच चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, इनमें तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भी सृजित हैं। छह सीएचसी पर कुल 18 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद हैं, लेकिन तैनाती महज एक सर्जन व दो बाल रोग विशेषज्ञ की है। ऐसे में यहां आने वाले सामान्य मरीजों को ही उपचार मिल पा रहा है। शेष गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जाता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सभी सीएचसी से प्रतिदिन प्रसूताएं समेत 40 से 50 गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें