फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर लग रहे डिस्प्ले वाले चार्जिंग पॉइंट

विज्ञापन
प्लेटफार्म दो पर स्थापित किया डिस्प्ले चार्जिंग प्वाइंट मशीन। संवाद - फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए डिस्प्ले युक्त चार्जिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी नहीं होगी। यह सुविधा प्लेटफॉर्म एक और प्लेटफॉर्म दो व तीन पर मुहैया कराई जा रही है। प्रत्येक स्क्रीन डिस्प्ले चार्जिंग पॉइंट में आठ पॉइंट होंगे। इन डिस्प्ले पर हेल्पलाइन नंबर, अन्य जानकारियां और विज्ञापन भी दिखेंगे। पहले स्टेशन पर सिंगल पॉइंट और कियोस्क मोबाइल चार्जिंग सुविधा थी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह नई सुविधा यात्रियों के लिए बहुत सहायक होगी। यह रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इससे स्टेशन पर यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें