फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने सराफा व्यापारी की दुकान पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमाणन चिह्न के दुरुपयोग एवं बीआईएस एक्ट 2016 के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को ललितपुर आकर ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा। टीम ने ज्वैलर्स के यहां से संदिग्ध हॉलमार्क बरामद किए।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को दोपहर में महावीर प्याऊ के पास, सावरकर चौक स्थित अलंकार ज्वैलर्स पर छापा मारकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और इन साक्ष्यों के आधार पर उत्पाद इकाई(हॉलमार्क ज्वैलरी) के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा कार्यालय के प्रमुख एके महाराणा के निर्देशानुसार अधिकारी वैज्ञानिक संयुक्त निदेशक मोहम्मद रिजवान, वैज्ञानिक उपनिदेशक राजीव टंडन मौजूद रहे। टीम ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें