फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की पिटाई के मामल में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सफाई कर्मचारी को पीटकर थाने लाना सिविल लाइन चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। पुुलिस अधीक्षक ने कार्य व्यवहार ठीक नहीं होने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया और सफाई कर्मचारी को भी उसके परिजनों को सौंप दिया। रविवार की दोपहर को सिविल लाइन क्षेत्र में चौकी प्रभारी अटल बिहारी द्वारा गश्त के दौरान एक अपराधी की धरपकड़ के दौरान सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी और उसे थाने ले आए। यह जानकारी लगने पर सफाई कर्मचारी के परिजन व नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कोतवाली में एकत्रित हो गए और साथी को छोड़ने की मांग करने लगे। इसके बाद सफाई कर्मचारी काम बंद कर घंटाघर पहुंच गए, जहां अपने साथ कचरा से लदी गाड़ियां भी ले जाकर खड़ी कर दीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश मिलने पर सफाई कर्मचारी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि कार्य व्यवहार ठीक नहीं पाने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें