ललितपुर में पीसीएफ गोदाम बीघाखेत पर चार दिनों से खाद का वितरण न होने पर सोमवार को जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को इस मामले में तलब कर पूछताछ की। गोदाम की जांच में 300 एमटी खाद कम मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है।