भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर संसदीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने याद कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके मार्ग पर चलने का आवाह्न किया। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता रहे, जिन्हें विपक्षीदल भी उतना ही मान्य देते थे जितना की पक्ष बाले। बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि अटल की याददाश्त काफी अच्छी थी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा पर जब कोई बड़ी समस्या आती थी तो सारी पार्टी उन्हें आगे कर राय लेती थी। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि परमाणु संयंत्र के मामले में उन्होंने संसार के सबसे विकसित देश अमेरिका के विरोध की भी परवाह नहीं की। जिला विस्तारक सचिन तिवारी ने कहा कि वे महान कवि भी थे और उन्होंने प्रखर ओज की कविताएं भी लिखी हैं। प्रेमचंद्र पटैल, वीरेंद्र सिंह निरंजन, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, नगरपालिका अध्यक्षरजनी साहू, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, अनिल जैन अंचल, अजय पटैरिया, देवेंद्र गुरु, रामेश्वर सड़ैया, रत्नेश तिवारी,डा दीपक चौबे, आलोक चौबे, सुरेश कोंते, गौरव गौतम, हरीओम निरंजन, आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार चूना, हरिश्चन्द्र रावत, अजय साईकिल, महेश भैया, अनुराग शैलू, मनीष अग्रवाल, अशोक पंथ, श्यामविहारी कौशिक, जिलाध्यक्ष किरन सैन, राखी ताम्रकार, शहनाज बानो, गौरव चौधरी, डा. तेजस्व श्रीवास्तव, फहीम वेग, अभय जैन, दीपक वैध, प्रदीप खटीक, सुखदयाल अहिरवार, रुपेश साहू, शिवम साहू, आशीष सैनी, अनुज शर्मा आदि सम्मिलित रहे ।