फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीडीओ ने बाल गृहों में दिए सुरक्षा निर्देश

विज्ञापन
राजकीय बाल गृह का निरीक्षण करते सीडीओ व अन्य अधिकारी। स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने राजकीय बाल गृह दैलवारा और राजकीय संप्रेक्षण गृह नेहरूनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा, शिक्षा, खानपान, खेल और व्यायाम जैसी सुविधाओं की जानकारी ली गई। बच्चों के पठन-पाठन, भोजन, व्यायाम और खेल की व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। सीसीटीवी कैमरे भी संचालित मिले। सीडीओ ने अधीक्षकों को सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम से निगरानी और 24 घंटे गार्डों की ड्यूटी लगाने को कहा। बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, उन्हें योग-व्यायाम और कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाने को कहा गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें