दर कोतवाली में सीसीटीएनएस का शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली परिसर में विवेचना और सीसीटीएनएस कक्ष का बुधवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग द्वारा शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कक्ष के शुभारंभ के पहले नारियल फोड़कर विधि विधान से पूजन किया और इसके बाद फीता काटकर कक्ष का शुभारंभ किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा.बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी केशवनाथ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार शुक्ला, निरीक्षक अपराध कोतवाली वीरेंद्र कुमार पटेल, सदर चौकी इंचार्ज सतीश कुशवाहा, नई बस्ती चौकी इंचार्ज संदीप सैंगर, हैड मुहर्रर रामविलास वर्मा, राधेलाल शुक्ला, रंजना उपस्थित रहे।