थाना बार पुलिस ने एक युवक को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई गोविंद सक्सेना छह दिसंबर की शाम को क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी है कि एक व्यक्ति ग्राम चिगलौआ में संदिग्ध रूप से खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक तमंचा व दो कारतूस मिले। पूछताछ में अपना नाम ग्राम चिगलौआ निवासी राजपाल राजा उर्फ चिंटू पुत्र निहाल बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो