फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विवाह घर से जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी होने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विवाह घर से दुल्हन पक्ष का सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रखा बैग चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी शिवदत्त बिदुआ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री निकिता की शादी 18 फरवरी को बृजवासी गार्डन में थी। चढ़ावे के लिए कान की झुमकी, ब्रॉसलेट वजन 3.25 तोला कीमत करीब दो लाख एक बैग में रखे थे। इसके साथ नाते रिश्तेदारों व मोहल्ला के लोगों द्वारा भेंट स्वरूप दिया गया रुपया व 200-200 के नए नोट की गड्डी भी उक्त बैग में रखी थी। बैग में चांदी की पायलें, झुमकी सहित कुल 6.50 लाख रुपये का सामान रखा था। शादी के दौरान चोर जेवरात व नकदी रखे बैग को चुराकर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें