फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिलाओं से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कौशल विकास योजना के नाम पर सिलाई मशीन, मोबाइल, पापड़ मशीन दिलाने व 5-5 हजार रुपये प्रति लाभार्थी खातें में आने का झांसा देकर महिलाओं से रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां निवासी कुसुम रायकवार समेत 20-25 महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व सुहानी चौबे निवासी ग्राम पटौरा खुर्द अपने साथ रीना मैडम, अभि सर व मैनेजर निवासी झांसी को लेकर उनके पास आईं। बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास योजना के तहत सिलाई मशीन, मोबाइल, पापड़ मशीन व प्रति लाभार्थी 5-5 हजार रुपये खाते में आएंगे। आरोपियों ने झांसा देकर पैसे हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें