ललितपुर/पाली। नीलकंठ मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंदिर में पिकनिक मनाने गए युवकों ने पुजारी से मारपीट कर दी थी।
थाना पाली अंतर्गत मगरपुर गांव निवासी प्रदीप परिहार महाराज पुत्र रामसेवक परिहार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह पाली स्थित नीलकंठ मंदिर परिसर के डबुआ मंदिर में पुजारी हैं। रविवार को सिद्दन मंदिर के पास निवासी मुन्नालाल पुत्र चुन्नीलाल अपने साथियों के साथ यहां पिकनिक मनाने आए। आरोपी मंदिर परिसर में रखी लकड़ी उठाने लगे। जब उसने लकड़ी उठाने से मना किया तो मुन्नालाल और उसके दो साथी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर बचाया। इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।