संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला का वेश बनाकर अपने आप को देवी का स्वरूप बता झाड़फूंक के बहाने लोगों से रुपये ऐंठने व धार्मिक स्थल की आड़ में अप्राकृतिक कार्य करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय बजरंग दल झांसी विभाग मंत्री ने पुलिस को एक तहरीर दी। बताया कि 4-5 दिन पूर्व कार्यकर्ताओं ने बताया कि थाना जाखलौन अंतर्गत एक क्षेत्र में नरेश सहरिया महिला का रूप धारण कर अपने आप को देवी का स्वरूप बताता है। झाड़-फूंक व बीमारी ठीक करने के नाम पर रुपये ऐंठता है। आरोपी स्वयं अप्राकृतिक कार्य करते हुए इसका वीडियो बनवाता है। इसका वीडियो बनाकर तंत्र मंत्र के माध्यम से इलाज करने का झांसा देता है। अरविंद राठौर ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की थी, जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।