महरौनी क्षेत्र के बजर्रा तिराहा पर 28 जून को हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तमंचे के बल पर सराफा कारोबारी से जेवरात लूट के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की पांच टीमें इन बदमाशों की तलाश कर रही हैं। वहीं, 12 संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी संजय प्रजापति उर्फ संजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जून की देर शाम वह टेनगा से ललितपुर की ओर आ रहा था। अभी वह बजर्रा तिराहा के पास पहुंचा था। तभी अज्ञात चार लोग आए और पर उसके साथ मारपीट करते सिर पर हमला करते हुए उसका काले रंग का बैग लेकर चले गए। बैग में उसका सामान रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-