फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अज्ञात चालक पर मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसारकलां निवासी रघुराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोडर चालक पर मार्ग दुर्घटना का मामला दर्ज किया। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उसका पुत्र राज अपनी मोटर साइकिल से सारसेड़ निवासी अपने बहनोई के घर से आ रहा था। शाम छह बजे के लगभग पूराकलां सारसेड़ मार्ग पर सामने से आ रहे लोडर के अज्ञात चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी झांसी में मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें