फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंदिर परिसर से पेड़ काटने का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंदिर परिसर से चोरी से पेड़ काटने का मामला दर्ज किया है।


थाना कोतवाली अंतर्गत तलैयापुरा व हाल निवासी रामनगर के 90 वर्षीय बाबूलाल ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अहिरवार समाज के शंकर जी और हनुमान जी के मंदिर की जमीन पर कई पेड़ लगे हुए हैं। बीते साल 28 अगस्त को रात में मोहल्ला घुसयाना बयाना नाला के पास रहने वाले गोपाल, नंदकिशोर, मुन्ना कुशवाहा तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ चिरौल का पेड़ काट रहे थे। रोकने पर सभी लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें