फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित नौ पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पुत्र समेत नौ लोगों के खिलाफ महरौनी थाने में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा महरौनी नया बाजार निवासी प्रशांत सिंघई पुत्र मथुरा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह ललितपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप व उसके पास में पड़े कच्चे मेटेरियल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी राहुल, सुल्तान से मिलने गया था।
इस दौरान द्वारिका, गोमती, दुष्यंत बड़ौनिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनिया, अंजन बड़ौनिया निवासी कस्बा महरौनी और उनके घर की तीन-चार महिलाएं आईं और सुल्तान के साथ गाली गलौज करने लगे। सुल्तान के मना करने पर आरोपी उससे मारपीट करने लगे। दूसरे कर्मचारी राहुल ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो द्वारिका ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दुष्यंत ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान दुष्यंत और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनिया ने भी मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें हमलावरों से बचाया। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमारी जमीन पर विपक्षियों द्वारा जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि जमीन पर कोर्ट से स्टे है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। रंजिशन उनके व उनके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया गया है। ताकि वह नगर पंचायत के चुनाव में प्रत्याशी न बन सकें। -प्रमोद बड़ौनियां, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें