संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाशी में जुटी है।
कुशवाहा और कुर्मी समाज के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर दोनों समाज के लोगों ने रविवार को एसपी को ज्ञापन देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। एसपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी सुखलाल कुशवाहा ने थाना बार पुलिस काे तहरीर दी। बताया कि 25 अप्रैल की रात 9 बजे अवतार सिंह उर्फ कल्लू राजा निवासी ग्राम बम्हौरी खडै़त ने सोशल मीडिया पर कुशवाहा व कुर्मी समाज की छवि धूमिल करने की धमकी दी थी। साथ में गाली-गलौज करते हुए पोस्ट डाली थी। उन लोगों ने पोस्ट करने के संबंध में पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।