संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के थाना मोहनगढ़ अंतर्गत एक ग्राम निवासी मंगलामुखी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि आठ माह पूर्व उसकी चचेरी बहन की शादी थाना बार अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवक से हुई थी। उक्त परिवार का ही एक युवक जो कि रिश्ते में उसका जीजा लगता था उसके घर आता जाता था। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा देकर करीब 7-8 माह से शारीरिक संबंध बनाया। तहरीर में पीड़ित मंगलामुखी ने बताया कि उसने अपने साथियों संग जो रुपया 1.20 लाख कमाया था वह भी उसके मांगने पर देती रही। 27 जून की दोपहर को आरोपी ने उसे ओवरब्रिज के नीचे बुलाया और शादी करने से मना कर दिया। जब उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी ने उसे समझा दिया था। 19 जून को जब उसने शादी करने की बात पुन: कही तो वह टाल गया। इस दौरान आरोपी उससे लगातार रुपया लेता रहा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।