ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत हाईवे पर एक ढाबे के पास ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़ निवासी सोनू (32) नाराहट बिरधा के पास पाइपलाइन बिछाने का काम करता था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह ढाबे पर खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहा था, इसी दौराीन एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख ढाबे पर मौजूद लोग सड़क की तरफ दौड़े लेकिन लोगों को आता देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घायल को ग्रामीणों ने एंबुुलेंस से बिरधा पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अलीगढ़ का रहने वाला था। फिलहाल परिजन अभी यहां नहीं पहुंचे हैं।