फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल

विज्ञापन
road-accident.jpg - फोटो : road-accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत बांसी के पहले एक ढाबा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मध्य प्रदेश के मुरैना अंतर्गत बानमोर निवासी अतर सिंह (46) पुत्र भोगीराम और उसका मित्र ग्वालियर निवासी राकेश (42) पुत्र फूल सिंह बुधवार को सुबह क्रेटा कार पहिया वाहन से ग्वालियर से कटनी एक मित्र के यहां गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी उनकी कार टोल प्लाजा के आगे और बांसी के मध्य एक ढाबा के पास ही पहुंची थी कि अचानक से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से निकल रहे एक राहगीर सुनील चौबे और उनके साथियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें