गल्ला मंडी के पीछे बाईपास पर कार और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। झांसी की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोहल्ला जुगपुरा निवासी दिनेश और सुमित की मौत हो गई। जबकि, दीपक और पूरन गंभीर घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। बाइक और कार तेज रफ्तार से चल रहीं थीं कि अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण दोनों आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।