फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गल्ला मंडी बिजली घर की बढ़ाई गई क्षमता, दस एमवीए का लगा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में सुचारु विद्युत आपूर्ति होगी। गल्ला मंडी फीडर पर ओवर लोड की समस्या को दूर करने के लिए इसकी क्षमता बढ़ा दी गई है। यहां पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। इससे अब बार-बार ट्रिप से आपूर्ति बाधित नहीं होगी। साथ ही फाल्ट जैसी समस्या भी दूर हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में होने वाली समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी बिजली घर से शहर के लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली घर पर वर्तमान में चार ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इसमें एक आठ एमवीए का है। इसके अलावा तीन पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे थे, इसके बाद भी ओवर लोड की समस्या से कई बार आपूर्ति प्रभावित हो जाती थी। हालत यह थी कभी फाल्ट तो कभी ट्रिप से आपूर्ति बाधित हो जाती थी। गर्मियों में अधिक दिक्कत हो जाती थी।
समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा बिजनेस प्लान बनाकर आपूर्ति की कमियों को दूर किया जा रहा है। इसके क्रम में गल्ला मंडी बिजली घर की क्षमतावृद्धि की गई है। स्थापित पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदल कर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। इससे ओवर लोड की समस्या दूर होगी। उपखंड अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बिजली घर पर पांच एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को और बदलकर दस एमवीए का रखा जाएगा। इससे गर्मियों तक आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आठ बिजली घरों की क्षमतावृद्धि होनी है। इसमें गल्ला मंडी बिजली घर की क्षमतावृद्धि कर दी गई है। शेष बिजली घरों पर भी ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें