फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महरौनी सीएचसी पर जल्द मिलेगी सीजर प्रसव की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी तहसील क्षेत्र की प्रसूताओं को सीजर प्रसव के लिए अब इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑपरेशन थियेटर तैयार हो गया है। जल्द ही यहां गर्भवती महिलाओं को सीजर प्रसव की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अब तक सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं ही मिल रही थीं। यहां सीजर प्रसव की सुविधा नहीं थी। यहां की महिलाओं को लगभग 36 किलोमीटर की दूरी तय कर सीजर प्रसव के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता था। ऐसे में कई प्रसूताओं को दिक्कत हो जाती थी। कुछ महिलाएं मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ जाने को मजबूर थीं। कई महिलाओं की समय से न पहुंचने के कारण मौत तक हो जाती थी। शासन ने बीते वर्ष नवंबर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति जैन को नियुक्त किया था, लेकिन सीएसची में ऑपरेशन थियेटर बदहाल स्थिति में था, ऐसे में सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने ऑपरेशन थियेटर के निर्माण व मरम्मत होने की अवधि तक के लिए डॉ. कीर्ति जैन को जिला महिला अस्पताल में तैनात कर दिया था। अब आपरेशन थियेटर का निर्माण और अन्य मरम्मत पूर्ण हो गई है। अस्पताल में जल्द ही सीजर प्रसव समेत अन्य उपचार की सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन


बालिकाओं व महिलाओं को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला विशेषज्ञ न होने से अब तक बालिकाओं व महिलाओं को खांसी, जुकाम, बुखार समेत सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं ही मिल रही थीं। अन्य रोगों के इलाज के लिए उन्हें जिला मुख्यालय या मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जाना पड़ता था। कई बालिकाएं व महिलाएं निजी चिकित्सक से इलाज कराने को मजबूर थीं। जबकि, निर्धन तबके की महिलाएं बिना इलाज के ही वापस हो जाती थीं। अब स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनात होने से इलाज की सुविधा यहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

-
सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त हैं, उन्हें ऑपरेशन थियेटर की मरम्मत होने तक के लिए जिला अस्पताल में अटैच किया गया था। अब जरूरत पड़ने पर सीएचसी महरौनी भेजा जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें