फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड पैकेज में 1.58 लाख की छूट

Sat, 01 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 
 
बुंदेलखंड पैकेज योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2015 तक 1,244  किसानों द्वारा रसीद कटवाकर नलकूप संयोजन के लिए आवेदन किए थे, इसमें उक्त योजना के तहत किसानों को नलकूप संयोजनों पर एक लाख 58 हजार रुपए की छूट दी गई है। उप्र पावर कार्पोरेशन द्वारा 821 किसानों को उक्त योजना में चयनित कर सूची निकाली गई, इसमें छह माह पूर्व से चयनित किसान उपभोक्ताओं को नलकूप संयोजन देने की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। विभाग द्वारा ऐसे 814 किसानों में से प्रत्येक से 9,184 रुपए जमा कराकर उन्हें विद्युत पोल से 600 मीटर तक संयोजन दिए गए, इसमें दूरी के हिसाब से 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर देकर पूर्ण लाभ दिया गया, इसमें से नौ लोगों द्वारा अधूरा सामान उठाया गया है। लाभान्वित 821 किसान उपभोक्ताओं के अलावा बाकी छूटे हुए किसानों को सामान्य योजना के तहत लाभान्वित किया जाना बताया गया है। सामान्य योजना के तहत भी उपभोक्ताओं को स्टीमेट के सापेक्ष 68 हजार रुपए की छूट दी जाएगी। इस प्रकार 821 किसानों को बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत 10.29 करोड़ रुपए से लाभान्वित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक 153 लोगों द्वारा सामान नहीं उठाया गया है। हालांकि, विद्युत स्टोर से किसानों को उक्त योजना के तहत विद्युत संबंधी सामान देने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें