फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार साले की मौत, जीजा झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम भौंरसिल के मजरा नंदीपुरा निवासी सूरज सिंह (28) सोमवार देर रात अपने जीजा राजेश (30) निवासी ग्राम मनगुवां के साथ फसल की मड़ाई करने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर पर सूरज के साथ जीजा भी बैठा था। ट्रैक्टर ग्राम विघा महर्रा के पास हाईवे पर पहुंचा था कि ललितपुर की ओर से जा रहे कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार दोनों जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मृतक दो भाई-तीन बहन में चौथे नंबर का था और उसके तीन पुत्रियां हैं। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि टक्कर मारने वाले कंटेनर ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें