फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरगुवा में खदान की मिट्टी धसकने से भाई बहन दब कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। शनिवार को ग्राम तरगुवा में राजमार्ग पर खदान की मिट्टी धसकने से भाई-बहन दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने भाई-बहन को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा, जहां किशोरी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम तरगुवा में हरीराम रैयकवार की पुत्री मधु (17) अपने छोटे भाई मोनू (16) के साथ अदरक मंडी के समीप एक खदान से लाल मिट्टी भरने गई थी। अचानक खदान के ऊपर की मिट्टी धसक गई। जिसकी चपेट में आकर भाई बहन दब गए। तत्काल मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर सीएचसी तालबेहट भेजवाया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने घटना की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल लिया। सीएचसी में किशोरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। शुक्रवार को थाना पूराकलां के ग्राम विजयपुरा में खदान से मिट्टी खोदते समय हुई दो युवकों की मौत हो गई थी वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
धनतेरस पर दोनों परिवार में नहीं जले चूल्हे
शुक्रवार को विजयपुरा में खदान की मिट्टी गिरने से से हुई दो युवकों की मौत मामले में दोनों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर किया गया। धनतेरस के दिन अंतिम संस्कार होने से दोनों परिवारों में मातम पसरा रहा। घरों में चूल्हे भी नहीं जले। शुक्रवार को ग्राम विजयपुरा के मजरा तिवारीवारा में एक स्थान से दीपावली में अपने घरों में आंगन की छपाई के लिए लाल मिट्टी (मौरम) खोदते समय मिटटी गिरने से चार युवक उसकी चपेट में आ गए थे। जिसमें तिवारीवारा निवासी नीरज (22) पुत्र पूरन कुशवाहा और मजरा परसावारी निवासी जीतू (19) पुत्र सुकराम की मौत हो गई थी और दो युवक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें