14 दिसंबर को शहर के कंपनीबाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में महरौनी क्षेत्र के ग्राम बारचौन निवासी अभिषेक वर्मा (22) का विवाह ग्राम कैलगुवां निवासी बबीता (20) के साथ होना था। शादी की तैयारियों के साथ दूल्हा फेरे लेने के लिए घर से निकला।
शहर आकर तैयार होने के लिए वह दोस्तों के साथ आईटीआई के पास एक रिश्तेदार के घर चला गया। जहां से तैयार होकर वह समारोह में शामिल होने आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दूल्हे अभिषेक का पैर फ्रैक्चर हो गया।
सूचना पर घर वाले पहुंचे और घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने पैर में प्लास्टर बांध दिया। इसके बाद दूल्हा प्लास्टर बंधवाकर सात फेरे लेने पहुंचा। इसे लेकर समारोह में पहुंचे लोगों में चर्चा का आलम रहा।