फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे मिटटी डालने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे हर समय जलभराव होने से लोगों को हो रही परेशानी की खबर प्रकाशित होते ही रेल विभाग के अधिकारियों ने पुल के नीचे मिट्टी डाल कर उस पर जेसीबी मशीन चला कर लोगों के आवागमन की व्यवस्था बनाना शुरू कर दिया हैं। बताते चले कि इस समय झांसी और बीना के मध्य रेल विभाग द्वारा तीसरी लाइन डाली जा रही हैं। इस लाइन के लिए स्टेशन के समीप एक पुल का निर्माण किया जा रहा हैं। यह कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा हैं। इस पुल के नीचे हर समय जलभराव रहने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया परंतु किसी ने ग्रामीणों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। इस खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में पेज दो पर ‘ निर्माणाधीन पुल के नीचे पानी भरने से एक दर्जन गांव के लोग परेशान’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया था। इस खबर के प्रकाशित होते ही रेलवे के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जल भराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इसके चलते सोमवार से ही पुल के नीचे मिट्टी डाल कर जेसीबी मशीन चला कर लोगों की निकासी का सुगम रास्ता बनाए जाने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें