फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी कनेक्शन देने में मांग रहे पैसे

विज्ञापन
electric mwtwr.jpeg - फोटो : electric mwtwr.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी मोमिना बेगम पत्नी कादर खान ने विद्युत विभाग के अधिकारी पर कनेक्शन के एवज में पैसों की मांग करने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में बताया कि बीते माहों पूर्व कनेक्शन को स्थानांतरण करने के लिए आवेदन किया गया था। इसका स्थानांतरण न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें विभाग ने पुराना कनेक्शन बंद कर नया कनेक्शन लेने को कहा। जिस पर पुत्र के नाम से नया आवेदन किया। जिस पर नझाई बाजार स्थित पावर हाउस पर तैनात एक अधिकारी ने पैसों की मांग की। पीड़िता ने बताया कि शासन द्वारा उपभोक्ताओं को फ्री कनेक्शन देने की योजनाएं चल रहीं है। पीड़िता ने मामले की जांच कर विद्युत विभाग के अधिकारी की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें