फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ब्राह्मण संगठन ने जताया अत्याचारों पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रीय भारतीय हिंदू ब्राह्मण समाज संगठन ने ब्राह्मणों पर लगातार हो रहे अत्याचारों का विरोध किया है। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें अभी तक घटित मामलों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर आचार्य वासुदेव तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने समाज को अच्छी शिक्षा और संस्कार दिए हैं। ब्राह्मण सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस मौके पर केशव शर्मा, राम पटैरिया, सुरेश दीक्षित, रामकुमार नायक, प्रताप पुरोहित, अंकित तिवारी, आशाराम तिवारी, रामनरेश दुबे, अनंत राम सुड़ेले और संतोष तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें