बानपुर/ ललितपुर। बानपुुर कस्बे के महरौनी रोड पर स्थित खब्बीस की पुलिया के पास रहने वाले रामसेवक पुत्र दुर्जन चढ़ार की भैंस सोमवार की रात हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित रोज की तरह अपनी भैंस को शाम अपने घर के सामने के बाड़े में बांधता था। वहीं से हाईटेंशन तार भी ऊपर से गुजरा है। सोमवार की रात 10:30 बजे तार अचानक टूट कर गिरा जिसकी चपेट में भैंस आ गई। घटना की सूचना बानपुर पुलिस व विद्युत विभाग को दे दी गई है।