फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहचान में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर खंबा संख्या के पास 1019/12 डाउन लाइन पर बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष है। सूचना पर पहुंची थाना जाखलौन पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति किसी ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से न तो कोई पहचान संबधी कागज मिला, न ही मोबाइल फोन मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें