फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: चेयरमैन पद के लिए आरक्षण सूची पर लगीं दावेदारों की निगाहें

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करते नरेंद्र कडंकी -संवाद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव की अभी भले ही घोषणा नहीं हुई है, लेकिन निर्वाचन कार्यालय और राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। बीते दिनों जनपद आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उप्र व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी ने मुलाकात की है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह भी भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की निगाह जारी होने वाली आरक्षण सूची पर लगी हैं। चेयरमैन पद पर मौजूदा चेयरमैन के पति घनश्याम साहू, गंदर्भ सिंह लोधी, पूर्व चेयरमैन सुभाष जायसवाल, मज्जू सोनी, निखिल तिवारी, रमाकांत तिवारी, डॉ. दीपक चौबे, कौस्तुब चौबे, प्रदीप चौबे, बंशीधर श्रीवास सहित करीब दो दर्जन से अधिक दावेदार पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन अभी तक आरक्षण सूची जारी नहीं हो सकी है।
इधर, नगर पालिका चुनाव वर्ष 2017 में अध्यक्ष पद पर 13700 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे उप्र व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनसे पहले पार्टी में शामिल होने के लिए कह दिया गया है। इस संबंध में नरेंद्र कडंकी ने कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। हालांकि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा का कहना है कि सीट पर आरक्षण की स्थित साफ होने पर प्रत्याशी तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य, एससी व ओबीसी तीनों वर्गों के दावेदार तैयार हैं। प्रत्याशी का पार्टी स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

तालबेहट व महरौनी सीट पर भी असमंजस
नगर पंचायत तालबेहट , महरौनी और पाली में अध्यक्ष की सीट के लिए आरक्षण की स्थित स्पष्ट न होे से वहां के दावेदार भी असमंजस में हैं। सभी को आरक्षण सूची का इंतजार है।
नगर निकाय में अध्यक्ष पर के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद ही आगे किसी नाम पर विचार किया जाएगा। दावेदार तो कई हैं, लेकिन अभी तक किसी ने आवेदन जमा नहीं किया। पार्टी में कोई भी शामिल हो सकता है, लेकिन टिकट पार्टी तय करती है। इस पर निर्णय संगठन के वरिष्ठ नेता लेंगे।-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें