फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: संदिग्ध परिस्थिति में मिला ग्रामीण का लहूलुहान शव, परिजनों ने बताया हादसा, बेटे पर हत्या का शक

Sat, 06 May 2023 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Lalitpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जिले के थाना पाली अन्तर्गत मोहल्ला पांड्याना निवासी बबलू 40 पुत्र कडोरे शुक्रवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला। जिसे अस्पताल ले गए यहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना को लेकर थाना पाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि बबलू बजरंग गढ़ में खेत पर बन रहे मकान पर था। यहां उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायती पत्र या आरोप नहीं लगाए हैं। वहीं, कस्बा में बबलू की मौत को लोग हादसा नहीं हत्या की चर्चा कर रहे हैं। 

हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध और कस्बा पाली में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें