फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मकान बनाने की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जमीन पर मकान बनाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और मारपीट के मामले में थाना जखौरा पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा में जमीन पर मकान बनाने की बात को लेकर रघुवर अहिरवार और पूरन लोधी के बीच 28 जनवरी को वाद विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात घूंसे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्रथम पक्ष रघुवर अहिरवार की तहरीर पर राघवेंद्र सहित पांच आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के पूरन लोधी की तहरीर पर वंशीलाल अहिरवार सहित सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें