फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ब्लॉक प्रमुख पर लगाया समय पर बैठक नहीं करने का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 12:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। बुधवार को ब्लॉक जखौरा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर समय पर बैठक नहीं करने का आरोप लगाया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी से दूर रखने का आरोप भी लगाया है। जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी जखौरा को ज्ञापन सौंपा।
पत्र में बताया कि क्षेत्र पंचायत के गठन के बाद से अभी तक सिर्फ दो बैठकें आयोजित की गईं। जबकि दो महीने में एक बैठक का होना सुनिश्चित है। क्षेत्र पंचायत में जो भी समितियां बनाई गई हैं, उसमें पारदर्शिता नहीं निभाई जा रही है। जिससे क्षेत्र पंचायत की भूमिका नगण्य हो गई है। आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य की जानकारियों से दूर रखा जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र पंचायतों में रोष है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की निंदा करते हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और निर्धारित समय पर बैठक करके मौखिक और लिखित विकास कार्यों के प्रस्तावों की जानकारी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सोन सिंह लोधी, नथन सिंह, राहुल, रघुवीर सिंह, हरिराम रंजक, दुरग सिंह, सुरेंद्र कुमार, नाथूराम, रोहित कुमार, हिम्मत सिंह, अशोक कुमार सहित आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें