फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नगर पालिका और नगर पंचायत तालबेहट पर भाजपा का कब्जा, निर्दलीयों के खाते में गई महरौनी और पाली सीट

Sat, 13 May 2023 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

नगर पंचायत महरौनी में चार चक्र पूरे होने पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनियां ने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की कृष्णा सिंह से 1500 से अधिक की बढ़त ले ली हैं।  अंतिम राउंड की गणना जारी है। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव 2023 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरला जैन ने निकटतम प्रतिद्धंदी बसपा की क्रांति कुशवाहा को 9810 मतों से और नगर पंचायत तालबेहट में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पुनीत सिंह परिहार ने निकटतम प्रतिद्धंदी निर्दलीय अवधेश अड़जरिया को 4436 मतों से पराजित किया।  वहीं नगर पंचायत महरौनी में चार चक्र पूरे होने पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बड़ौनियां ने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की कृष्णा सिंह से 1500 से अधिक की बढ़त ले ली हैं।  अंतिम राउंड की गणना जारी है। 

विज्ञापन

संभावना है कि करीब एक हजार से अधिक मतों से नीलम की जीत होगी। जबकि नगर पंचायत पाली में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश चौरसिया को 253 मतों से पराजित कर दिया। खास बात यह रही कि अधिकांश निर्दलीय वार्ड सभासद (पार्षद) विजयी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें