पाली। भाजपा निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को पाली मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की नीतियों का शत-प्रतिशत लाभ जनता को तभी मिल सकता है, जब निकायों में भाजपा की सरकार हो।उन्होंने कहा कि निकायों में भी एक बार फिर भाजपा की जीत का परचम फहरेगा तो हम और भी अधिक मजबूती से अपने काम और प्रभाव को बढ़ा सकेंगे।
भाजपा नेता धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस हताशा व निराशा के गर्त में डूबे हुए हैं, फिर भी हमें विपक्ष को कमजोर नहीं समझना है और पूरी तैयारी व मेहनत के साथ नगरीय निकाय चुनाव लड़ना है। जिसके लिए वार्ड संयोजक, वार्ड प्रभारी को अपने वार्डो की जानकारी पूर्ण रखना चाहिए। जिला मंत्री बंशीधर श्रीवास ने कहा कि सभी लोग दीपावली पर एक दूसरे को बधाई दें एवं पार्टी द्वारा पार्टी चुनाव चिन्ह के लिए घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यक्रम करें। निकाय चुनाव जिला संयोजक रमेश सिंह लोधी ने कहा की संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किए गए हैं सभी कार्यक्रम अपने अपने वार्ड में संपन्न कराएं। जिसमें से 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं छह दिसंबर बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती सभी बूथों पर एवं वार्डों में संगठन के कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिला मंत्री नरेंद्र ताम्रकार ने कहा कि सभी वार्ड के संयोजक एवं प्रभारियों के लिए अपने वार्डों में घूम कर जो मतदाता मतदाता सूची में नहीं है उनके लिए मतदाता बनाएं। जो अनावश्यक मतदाता सूची में मतदाता जुड़े हुए हैं उनके नाम कटवाए ताकि मतदान शत-प्रतिशत हो सके। इस अवसर पर नगर निकाय संयोजक आशीष चौरसिया, मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष हनीफ शाह, किसान मंडल अध्यक्ष कमलेश चौरसिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभा चौरसिया, अभिलाषा राय, खेमचंद चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, राजदीप सिंह बुंदेला, सुरेंद्र राय, अरविंद चौरसिया, सूर्यांश राजा, रोहित कुशवाहा, नरसिंह चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, जयराम चौरसिया, रामपाल कुशवाहा, लखन रजक, प्रवल रावत, श्याम पांडे, राजेंद्र सेन, माधव पाठक, ज्ञानेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र साहू, रोहित कुशवाहा, हेमंत सोनी, जगदीश राय, बृजेश सिंह राजपूत, भरत चौरसिया, महेंद्र जैन, विमल कुशवाहा, हरि चौरसिया, जितेंद्र यादव, अर्पित जैन, अंकित चौरसिया धोनी, उमेश चौरसिया, हरप्रसाद चौरसिया, मनोज चौरसिया, राजू चौरसिया आदि मौजूद रहे।