फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का झंडा लपेटकर किया कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिरधा में एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले भाजपा नेता की अंतिम इच्छा के अनुसार उसके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा भाजपा का झंडा लपेटकर निकाली गई। उसने सुसाइड नोट लिखकर भाजपा के झंडे लपेटने के बाद अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी कैलाश नारायण चतुर्वेदी (68) पुत्र स्व.भगवत नारायण चतुर्वेदी ने बुुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी और उसकी जेब से पुलिस को चार पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें उसने बताया था कि वह भाजपा नेता रहा है और चालीस वर्षों से पार्टी की सेवा करता रहा है। उसने जिले के जनप्रतिनिधियों राज्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं जिले के संगठन के सभी पदाधिकारियों को आखिरी नमस्कार लिखते हुए अपनी अंतिम इच्छा जताते हुए लिखा था कि उसका पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लपेटकर ले जाएं।इस पर बृहस्पतिवार की सुबह उसका उसके गांव में अंतिम संस्कार किया गया तो इसमें राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, सोनू चौबे, प्रदीप चौबे, रामू कुशवाहा समेत कई भाजपाई ने वहां पहुंचकर भाजपा का झंडा लपेटकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर से भाजपा का झंडा निकालकर राज्यमंत्री ने उनके बेटे को सौंपा और फिर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें