ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी गब्बर अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते रोज 26 नवंबर की रात करीब नौ बजे जब वह अपनी एक्टिवा गाड़ी से अपनी ससुराल ग्राम मऊमाफी पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम पनारी स्थित लॉ कॉलेज के पास पहुंचा, तभी दो अज्ञात व्यक्ति कपड़े में मुंह बांधे आए और हॉर्न बजाया। तब उसने पीछे देखा और तेजी से भागा, तो दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जिस पर उसने इसकी सूचना फोन पर तत्काल पुलिस अधीक्षक वच एलआईयू इंस्पेक्टर को दी। उसने एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि उक्त गब्बर राजा भाजपा नेता है और बीते दिनों मोहल्ला गोविंदनगर में दो पक्षों में हुए विवाद में वह मुख्य पीड़ित भी था।