ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की ग्राम बार में हुई किसान गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने पार्टी को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की हितैषी पार्टी है। जिला प्रभारी नागेंद्र गुप्ता कहा कि कृषि इस देश की रीढ़ है। कृषि की वजह से ही इस देश में कोरेना काल में भी जीडीपी पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। पंचायत चुनाव के जिला संयोजक हरीराम निरंजन ने कहा कि पंचायत चुनाव को इस बार भाजपा का प्रांतीय नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में हेतु जुटने की अपील की। अध्यक्षता बार मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसौदिया एवं संचालन मंडल महामंत्री आशीष सेठ ने किया। इस मौके पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी अजय पटैरिया, महेंद्र सिंह राजावत, धर्मेंद्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, अरुण वरसैंया, भूपेंद्र सिंह लोधी, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, रामरुद्र शांडिल्य, केपी राजा, वीर सिंह, सुरेश कुशवाहा, अनिल लोधी, हरजू कुशवाहा, सुरेश गुप्ता, रामकुमार रिछारिया आदि उपस्थित रहे।