फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: जिला कमेटी भेजेगी तीन दावेदारों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव में परचम फहराने के लिए भाजपा ने रविवार को लखनऊ में बैठक कर रणनीति तैयार कर ली है। जिलाध्यक्ष को बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख और आठ सदस्यीय पन्ना समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पन्ना समिति हर बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन दावेदारों का पैनल बनेगा।
विज्ञापन

जिले की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने दावेदारों से आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है। भाजपा की रविवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में चुनाव को लेकर जिलाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि चुनाव से पहले बूथ स्तर पर एक पन्ना प्रमुख और आठ सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक आवेदकों में जिताऊ दावेदारों के तीन-तीन नाम जिला स्तर पर बनी कमेटी तय कर पार्टी मुख्यालय को भेजेगी। फिलहाल दावेदारों की सूची भाजपा में बढ़ती जा रही है।
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदारों पर एक नजर
निकाय भाजपा कांग्रेस बसपा सपा
नगर पालिका परिषद 20 10 04 01
तालबेहट 08 04 01 00
महरौनी 05 05 02 01
पाली 06 05 01 02
(नोट- दावेदारों की संख्या पार्टी जिलाध्यक्षों के आधार पर)
पूर्व चेयरमैन को नहीं मिली सदस्यता
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष जायसवाल ने भाजपा में शामिल होने के लिए पहले आवेदन किया था लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी सदस्यता नहीं हो सकी थी। सुभाष जायसवाल ने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी शामिल नहीं हुए। पार्टी का जो निर्देश होगा उसी के अनुसार अगला कदम रखेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि उन्होंने आवेदन किया है अभी शामिल नहीं किए गए।यदि वह पार्टी में शामिल होते हैं और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करते हैं तो उनका नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल किया जा सकता है। वहीं भाजपा नेता बाबू गंदर्भ सिंह लोधी की दावेदारी भी चर्चा में है।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय कमेटी बनी
भाजपा के जिलास्तरीय कमेटी में पार्टी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, निकाय चुनाव प्रभारी के अलावा दोनों विधायकों को रखा गया है। कमेटी के सदस्य तीन दावेदारों के नामों का पैनल बनाएंगे। इसके बाद पार्टी मुख्यालय से पैनल में शामिल नामों में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें