फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार पर भाजपाई नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर )। जखौरा ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल की बैठक में विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि चेकिंग के दौरान जो सुविधा शुल्क दे देते हैं उन्हें छोड़कर अन्य पर मुकदमा लिख दिया जाता है। इससे क्षेत्र में पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। इस पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रभारी अनिल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से एक पखवाड़े तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 18 को निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर व मेला, 19 को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 को स्वच्छता शिविर, 21 को अमृत सरोवर स्वच्छता अभियान, 22 को जल ही जीवन, 23 वोकर फोर लोकल, 24 को कृत्रिम उपकरण वितरण कैंप, 25 को प्रधानमंत्री मन की बात, 26 को विविधता में एकता, 27 को अभिनंदन पत्र, 28 को प्रबुद्धजन सम्मेलन, 29 को कोविड टीकाकरण, 30 को टी वी मुक्त, एक अक्तूबर को पौधरोपण एवं दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरेश सिंह ने की। बैठक में युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला उपाध्यक्ष हरीसिंह बुन्देला, महामंत्री बलराम सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य बद्री प्रसाद दुबे, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, शैलेंद्र चौबे, रोशन यादव, धर्मेंद्र यादव भैया, नीरज जैन आसू, सुरेंद्र रजक जिला पंचायत सदस्य, मनसाराम नायक, प्रमोद नायक, महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका राजपूत, योगेश नायक, अरुण नायक, धर्मेंद्र लोधी, राजपाल सिंह यादव, सत्यम साहू, कृपाल सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें